फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सर्विस स्टेशन में बिजली के पैनल में लगी आग, हताहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव कॉलोनी की घटना, दो दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
विज्ञापन

10.40 बजे रात में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे के पास राजीव कॉलोनी स्थित पॉस्को के सर्विस स्टेशन में 12 सितंबर की रात को बिजली के पैनल में आग लग गई। सर्विस स्टेशन से धुआं उठता देखकर फायर विभाग को सूचना दी गई। रात 10.56 बजे सूचना मिलने पर सेक्टर-37 फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने पानी का छिड़काव करके आग पर काबू पाया। घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।
फायर विभाग के अनुसार 12 सितंबर की रात को पॉस्को के सर्विस स्टेशन में 12 सितंबर की रात करीब 10.40 बजे बिजली के पैनल में आग लग गई। सर्विस स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों ने पहले अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेजी से आग फैलता देख फायर विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-37 फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। कर्मियों ने सबसे पहले बिजली पैनल की सप्लाई बंद की और आग बुझाने के लिए पानी का छिड़काव किया। कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग आसपास की अन्य इमारतों और रिहायशी मकानों तक नहीं फैल सकी। जांच के बाद ही सर्विस स्टेशन में नुकसान का आकलन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

पीजी के बेसमेंट में शाॅर्ट सर्किट से आग
12 सितंबर की देर रात करीब 2 बजे सेक्टर-48 स्थित एक घर में पीजी के बेसमेंट में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। पीजी के बेसमेंट में आग लगने की सूचना मिलने पर देर रात 2.21 बजे सेक्टर-29 फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने बेसमेंट में पानी का छिड़काव करके आग पर काबू पाया। सुबह करीब 4 बजे आग पर पूरी तरह के काबू पाने के बाद फायर टीम वापस लौटी। इस घटना में भी किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

वर्जन
दोनों घटनाओं में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों व नुकसान के बारे में पता चल सकेगा। -नरेंद्र यादव, वरिष्ठ फायर अधिकारी, जिला फायर विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें