फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना नगरपरिषद के कूड़ा केंद्र में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
- करीब 15 घंटे तक जलती रही आग
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। क्षेत्र के कूड़ा केंद्र में लगी आग करीब 15 घंटे के बाद भी नहीं बुझ पाई। सोमवार देर रात में यहां आग लगी थी। वहीं आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की दो गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। वार्ड-13 के पुराना अलवर मार्ग पर बना कूड़ा केंद्र आग लगने से धधक गया। सोमवार को लगी आग मंगलवार तक भी नहीं बुझ सकी। आग लगने पर लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर विभागीय टीम ने दो गाड़ियों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ज्यादा होने से टीम काफी मशक्कत कर रही है। टीम का दावा है कि शाम तक करीब 60 प्रतिशत आग पर काबू पा लिया गया। बता दें कि इस कूड़े केंद्र में आए दिन आग लगती रहती है। आग के धुएं से आसपास लगती करीब आधा दर्जन कालोनियों में रहने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी को सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप है कि परिषद कूड़ा केंद्र में एकत्रित कूड़े को समय पर नहीं उठवाती है। जिससे आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन


नगरपरिषद के सफाई निरीक्षक हरीश मेहता कहते हैं कि प्रतिदिन 50 टन कूड़ा इस कूड़ा केंद्र में डाला जाता है। कूड़े के वाहनों में आग के अवशेष आ जाते हैं, जिससे आग लग जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि कूड़ा केंद्र पर आने वाले कूड़े को उठाने के ठेके की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। जिससे कूड़ा केंद्र में पड़ा कूड़ा पहाड़ का रूप धारण करने लगा है। निरीक्षक बताते हैं कि कूड़े में लगी आम पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की टीम लगी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें