शॉर्ट सर्किट होने की संभावना, दो दमकल टीमों ने बुझाई आग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर के सेक्टर-6 स्थित रबर फैक्टरी में शनिवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि परिसर से काले धुएं का गुबार आसमान में दूर से ही दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही मानेसर फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां माैके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग लगने के बाद परिसर में मौजूद सभी कर्मचारी व मजदूर सुरक्षित बाहर निकल आए। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 9.40 बजे मानेसर फायर स्टेशन को सूचना मिली कि सेक्टर-6 स्थित मेसर्स जयंती रबर इंडस्ट्रीज में आग लगी है। फैक्टरी के भीतर काफी मात्रा में रबर का कच्चा माल और तैयार उत्पाद रखे हुए थे। रबर अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में काफी माल जलने से नुकसान हुआ है।