फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक द्वेष में मेरे खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर : राकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर नगर निगम की मेयर के पति ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर रखा पक्ष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। मानेसर तहसील क्षेत्र में अवैध निर्माण गिराने के दौरान डीटीपी टीम पर हमला करने के मामले में नामजद मानेसर नगर निगम की मेयर के पति राकेश हयातपुर समर्थकों के साथ बुधवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनका नाम बिना वजह के घसीटा जा रहा है। यह सब राजनीतिक द्वेष के कारण किया जा रहा है। एफआईआर से उसका नाम निकाला जाए।
राकेश हयातपुर ने कहा कि तोडफ़ोड़ मामले में बिना सुबूतों के उनका नाम घसीटा गया है। एफआईआर में उनका नाम जोड़ जरूर दिया गया है, मगर उनके खिलाफ कोई ठोस सुबूत नहीं है। जब तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की जा रही थी, तब लोगों ने उन्हें बुलाया था। उनके खिलाफ कार्रवाई उनकी व उनकी पत्नी की राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश है। सीपी कार्यालय में पहुंचे राकेश हयातपुर के समर्थकों ने उनके खिलाफ कार्रवाई को गलत करार दिया। पुलिस ने निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन देकर उन्हें भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को डीटीपी की टीम मानेसर तहसील क्षेत्र के गांव कांकरौला व भांगरौला में अवैध निर्माण गिराने गई थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने डीटीपी टीम पर पथराव करते हुए हमला कर दिया। मेयर के पति पर आरोप है कि उन्होंने भीड़ को उकसाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें