नूंह। रोजका मेव थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता रजनी ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और घर से निकालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 24 फरवरी 2023 को गांव मलेरना, बल्लभगढ़ निवासी रोहित के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति राेहित, सास राजवती, ननद दिव्या, भावना समेत परिवार के अन्य सदस्य लगातार दहेज की मांग करते रहे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और कई बार रात में घर से बाहर निकाल दिया जाता था। पीडिता का कहना है कि शादी में उसके मामा द्वारा दिए गए सोने-चांदी के गहने और फर्नीचर, जिनकी कीमत करीब 2.5 लाख रुपये थी, ससुराल पक्ष ने बेच दिया। जांच अधिकारी सुनीता का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद