गुरुग्राम। सदर थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सदर गुरुग्राम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से दिल्ली के बिजवासन निवासी पीड़िता ने शिकायत में बताया कि साल 2025 में उसकी एक युवक से दोस्ती हुई थी। दोस्ती बढ़ने के बाद आरोपी ने गुरुग्राम के सेक्टर-38 में स्थित एक होटल में मिलने बुलाया। उसके बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को शादी करने का झांसा दिया। इसी झांसे में रखकर आरोपी 17 जुलाई 2025 से 11 सितंबर 2026 के बीच गुरुग्राम के सेक्टर 39 स्थित होटल में उसे लगातार बुलाता रहा। पीड़िता ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और उसे गुमराह करने लगा। संवाद