गुरुग्राम। डीएलएफ फेस-तीन में युवती से गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर डीएलएफ फेस-तीन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। डीएलएफ फेस-तीन की रहने वाले पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 सितंबर को क्षेत्र में ही एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ बिना किसी वजह के गाली-गलौज की और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें अपमानित किया। इस घटना से परेशान होकर पीड़िता ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी और लिखित शिकायत सौंपी। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके और उसे जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। संवाद