फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शराब पीकर वाहन चलाने पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
1891 वाहन चालकों के काटे चालान, तीन माह के लिए ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित
विज्ञापन

नंबर गेम -15 वाहनों को किया इंपाउंड
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जून माह के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस ने 1891 चालकों के चालान काटे हैं। इस दौरान यातायात पुलिस ने 15 वाहनों को इंपाउंड किया और एक चालक के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत के निर्देशानुसार की जा रही है।
यातायात पुलिस ने एक जून से 30 जून तक विशेष अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई की। शहर में अलग-अलग जगहों पर नाके लगाकर शराब पीकर वाहन चलाने की जांच करते हुए 1891 चालान काटे। उक्त चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी तीन माह के लिए निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन

343 ई-रिक्शा चालकों के भी काटे चालान
इसके अलावा यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 343 ई-रिक्शा के चालकों के चालान भी काटे हैं। एक से 30 जून तक चलाए चलाए अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, गलत स्थान पर पार्किंग करना और गलत दिशा में वाहन चलाने संबंधी यातायात नियमों का उल्लंघन पाया गया।
विज्ञापन


सड़कों पर यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाने पर जिन चालकों के लाइसेंस निलंबित किए जाते हैं, वे तीन माह की अवधि के दौरान किसी भी वाहन को नहीं चला सकते। अगर उक्त चालक वाहन चलाते हुए पाए जाते हैं तो मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाती है। -सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें