गुरुग्राम। सोहना सिटी थाना क्षेत्र में आवासीय प्रोजेक्ट स्थल से अज्ञात लोगों ने कॉपर केबल की चोरी कर ली। केबल चोरी की वारदातें 16 मार्च, 17 मार्च व 20 मार्च की रात को हुई थी। कॉपर केबल चोरी मामले में मुख्य सिक्योरिटी अधिकारी की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
फरीदाबाद के शिवदुर्गा विहार निवासी प्रभाकर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गंगा रियलिटी में मुख्य सिक्योरिटी अधिकारी के पद पर कार्यरत हूं। सोहना सेक्टर-5 स्थित आवासीय प्रोजक्ट स्थल पर 16 मार्च, 17 मार्च व 20 मार्च की रात को कॉपर केबल की चोरी हुई, जिनकी कीमत करीब 79,400 रुपये है। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सतबीर ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर कॉपर केबल चोरी करने वाले लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान हाेने पर आरोपियों को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद