पीड़िता ने लगाया छेड़खानी, परेशान करने व नौकरी से हटाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। रोजका मेव थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल में हेल्पर का काम करने वाली महिला ने स्कूल इंचार्ज पर छेड़खानी व परेशान करने का आरोप लगाया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़िता ने कोर्ट में दी शिकायत में बताया कि वह स्कूल में हेल्पर का काम करती थीं। वहीं पर स्कूल इंचार्ज उस पर गलत नियत रखता है। आरोपी बात-बात पर महिला को परेशान करता था। विरोध करने पर उसने महिला को नौकरी से हटा दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी लेकिन सुनवाई ना होने के बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। वकील ताहिर हुसैन रुपाड़िया ने बताया कि मामले की सुनवाई के दौरान सिविल जज वंदना ने पुलिस को सोमवार तक एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में एफआईआर की कॉपी पेश कर दी है।