पटौदी। सांपका गांव में बृहस्पतिवार को वेयरहाउस में शौचालय का गड्ढा खोदने के दौरान मिट्टी दबने से हुई श्रमिक की मौत के मामले में पटौदी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक देवदत्त के भाई बालकिशन की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। पलवल के कलवाका गांव निवासी बालकिशन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार को ठेकेदार ने सांपका स्थित वीडीएन कंपनी परिसर में शौचालय का गड्ढा खोदने के काम के लिए भेजा था। मृतक ने काम के दौरान अपनी सुरक्षा के लिए कंपनी प्रबंधन से सुरक्षा उपकरण मांगे थे, लेकिन उसे उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए। श्रमिक को सात घंटे तक चलाए गए बचाव कार्य के बाद निकाला जा सका था। इस दौरान मिट्टी में दबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद