फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दहेज उत्पीड़न में पति सहित 7 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। शहर थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता प्रीति ने बताया कि उसकी शादी 28 फरवरी 2017 को रामरूप निवासी पालम राजनगर, नई दिल्ली के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा कम दहेज लाने को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि पति उस पर मायके से कार लाने का दबाव बनाता था और विरोध करने पर मारपीट करता था। पति के किसी अन्य महिला से संबंध हैं, जिसका विरोध करने पर उसे पीटा जाता था। सास, ससुर, जेठ, देवर, ननद व अन्य पर भी मारपीट के लिए उकसाने और घर से निकालने के आरोप लगाए गए हैं।14 जुलाई 2024 को उसके साथ मारपीट की गई, जिसमें उसके कान में चोट आई और उसे घर से निकाल दिया गया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें