फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: व्यापारियों से वसूली व दुकानों पर कब्जा करने के दो आरोपियों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
-डीसी ने पूरे मामले की जांच के लिए एसडीएम के नेतृत्व में गठित की एसआईटी
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सदर बाजार में व्यापारियों के खिलाफ अदालत में याचिका दायर करके अपने पक्ष में आदेश व निर्णय प्राप्त करके फर्जी, धोखाधड़ी, अवैध एवं गैरकानूनी कार्यों के मामले में सदर बाजार के व्यापारियों की मजबूत एकता रंग लाई है। गुड़गांव व्यापार मंडल की पहल पर विधायक मुकेश शर्मा के साथ व्यापारियों की बैठक के बाद आरोपी जितेंद्र अग्रवाल व बसंत लाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। जिला उपायुक्त की ओर से एसडीएम के नेतृत्व में एसआईटी भी गठित की गई है। एसआईटी पूरे मामले की जांच करके रिपोर्ट देगी।

गुड़गांव व्यापार मंडल (रजिस्टर्ड) के प्रधान रोशन लाल पिंटू ने कहा कि जितेंद्र अग्रवाल व योगिंदर अग्रवाल ने सदर बाजार के व्यापारियों को दुकानों का कब्जा लेने का डर दिखाकर जबरन वसूली कर रहे हैं। इन दोनों और इनके चचेरे भाई बसंत लाल अग्रवाल, मुकेश जैन और महेंद्र जैन द्वारा जबरन वसूली की जा रही है।
विज्ञापन


गुड़गांव व्यापार मंडल की ओर से अधिकृत किए गए अभय जैन एडवोकेट ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अदालतों में विभिन्न मामले दायर करने के लिए मनगढ़ंत, फर्जी, धोखाधड़ी, अवैध, गैरकानूनी और अमान्य दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। दोनों ने अपने प्रबंधक न्यू काॅलोनी निवासी बुधराम के माध्यम से मुकेश जैन, महेंद्र जैन और इंजीनियर साहिब मोहम्मद फारुख के विरुद्ध विभिन्न मामले दायर किए थे। उन्होंने दावा किया था कि उनके पूर्वजों ने उन्हें यह परिसर किराये पर दिया था।
विज्ञापन

अभय जैन ने बताया कि पुलिस की ओर से इस मामले में जितेंद्र अग्रवाल व बसंत लाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही व्यापार मंडल के अनुरोध पर जिला उपायुक्त अजय कुमार ने इस मामले की जांच के लिए एसडीएम के नेतृत्व में एसआईटी का भी गठन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें