गुरुग्राम। राजा की ढाणी चांदला डूंगरवास गांव में बीती दो मई की रात को कैंटर की टक्कर से बिजली के खंभे टूटने और एक मकान की दीवार ढहने के मामले में चालक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। खंभे टूटने से करीब 12 घंटे तक इलाके की बिजली सप्लाई प्रभावित हुई थी। वहीं, इससे बिजली विभाग को करीब 42,124 रुपये का नुकसान हुआ था। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के जेई विक्रम सिंह की प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीएचबीवीएन के जेई विक्रम सिंह ने चालक ने कैंटर को लापरवाही से चलाते हुए सरकारी संपत्ति व निजी संपत्ति का नुकसान पहुंचाया है। जांच अधिकारी इंद्रजीत ने बताया कि कैंटर मालिक को नोटिस भेजकर चालक को पेश करने के लिए कहा गया है। कैंटर को जब्त कर लिया गया है। चालक को जांच में शामिल करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो