सोहना। घामडोज टोल प्लाजा पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 2 नामजद सहित 10 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सभी आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी है। मंगलवार को सोहना-गुरुग्राम मार्ग पर घामडोज टोल प्लाजा पर गाड़ी पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने मामले में प्रिंस व आकाश को नामजद किया है। आरोपियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में लगी हुई है। मंगलवार को दो गाड़ी सवार युवकों ने स्टाफ पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने से मना किए जाने पर टोल कर्मचारियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा था। जिससे 2 टोल कर्मचारियों को गंभीर चोटें पहुंची थीं जबकि करीब आधा दर्जन टोल कर्मचारी घायल हो गए थे। संवाद