गुरुग्राम। सोशल मीडिया पर बीच सड़क में लेटे युवक पर कार चढ़ाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के अनुसार व्यक्ति शराब के नशे में सड़क पर लेटा हुआ था, इस दौरान वहां से गुजर रही कार चालक उसे देख नहीं पाया और वाहन उसके ऊपर चढ़ा दिया। हालांकि, चालक को जैसे ही टक्कर का एहसास हुआ, उसने तुरंत गाड़ी रोक दी और आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को सड़क से हटाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। संवाद