गुरुग्राम। जिले की सड़कों पर यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। बीते एक सप्ताह में 36,518 वाहनों के चालान काटे गए। यह अभियान 28 सितंबर से 4 अक्तूबर तक चला। चालकों पर 3,83,22,400 रुपये का जुर्माना लगा। कुल चालानों में 18,837 यातायात पुलिस ने और 17,681 निगरानी यंत्रों से हुए। मैन्युअली काटे गए चालानों में गलत दिशा में ड्राइविंग (1,486) प्रमुख थी। बिना हेलमेट (1,331) और रॉंग पार्किंग (1,127) के भी कई चालान हुए। निगरानी यंत्रों से लेन चेंज (11,134) और नो एंट्री (3,960) के सर्वाधिक चालान हुए। लगातार कार्रवाई के बावजूद वाहन चालक नियम तोड़ रहे हैं। एसीपी सत्यपाल यादव (यातायात मुख्यालय/हाईवे) ने बताया कि जो लोग वाहन चलाते समय यातायात नियम तोड़ते हुए पाए जाते हैं, उनके चालान काटकर जुर्माना लगाया जा रहा है। लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है ताकि वे जुर्माना से बच सकें और हादसों में भी कमी लाई जा सके। ब्यूरो