पटाखा फोड़ने वाली 47 बुलेट के चालकों के भी काटे चालान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले की सड़कों पर यातायात नियमों को तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई की रही है। यातायात पुलिस ने वर्दी न पहनने वाले 1977 चालकों के चालान काटे। वहीं, पटाखा फोड़ने पर 47 बुलेट चालकों पर भी कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की जा रह है।
यातायात पुलिस ने 1 से 25 मई तक वर्दी न पहनकर ऑटो, कैब चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इन चालकों पर 14,82,500 रुपये का जुर्माना लगाया है। यातायात पुलिस द्वारा शहर के चौक-चौराहो पर ऑटो व कैब चालकों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके बावजूद चालकों द्वारा निर्धारित वर्दी नहीं पहनी जा रही है। वहीं, यातायात पुलिस ने इसी अवधि में बुलेट पटाखा बाइक/साइलेंसर नॉन फंक्शनल का प्रयोग करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने बुलेट पटाखा बाइक के 47 चालान काटे। पुलिस ने 4.70 लाख रुपये जुर्माना लगाया है।
यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सड़कों पर नियमों का उल्लंघन करने पर वाहनों के मैन्युअल के साथ ही ऑनलाइन चालन भी काटे जा रहे हैं।
- सत्यपाल यादव, एसीपी (मुख्यालय व हाईवे), गुरुग्राम