फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ब्लैक फिल्म लगाने पर चालकों पर लगा 59.40 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगाने पर यातायात पुलिस ने एक महीने में 59.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई यातायात पुलिस ने अप्रैल महीने में 594 चालकों पर की है।
विज्ञापन

वाहनों पर ब्लैक फिल्म का प्रयोग न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे कानून-व्यवस्था संबंधी चुनौतियां भी उत्पन्न हो सकती हैं। यातायात पुलिस ने चालकों से अपील की है कि वाहनों में ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल न करें। इस दौरान यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी सख्ती की है। अप्रैल महीने में 1780 चालकों के चालान करते हुए तीन वाहनों को जब्त कर लिया गया है। शराब पीकर वाहन चलाने पर हुए चालान पर चालक का तीन महीने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किया जाता है। इन तीन महीने के दौरान चालक कोई भी वाहन नहीं चला सकता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें