फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त एवं संविदा कमेटी ने 10 विकास कार्यों के प्रस्ताव को दी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मेयर मधु आजाद की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को नगर निगम के वित्त एवं संविदा कमेटी की बैठक हुई। इसमें 10 विकास कार्यों के प्रस्ताव व 6 विकास कार्यों के टेंडर अलॉटमेंट को मंजूरी दी गई। वहीं, 2 विकास कार्यों की धनराशि में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। बैठक में जिन 10 विकास कार्यों के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई, उनमें सेक्टर-15 पार्ट-1 व पार्ट-2 में ग्रीन बेल्ट के नवीनीकरण किया जाएगा। इन पर 4 करोड़ 78 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

2 करोड़ रुपये खर्च कर ओमेक्स सिटी सेंटर से वाटिका चौक तक झाड़सा बांध का विकास एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा। वाटिका चौक से बादशाहपुर तक सड़क निर्माण पर 2 करोड़ 28 लाख रुपये, ताऊ देवीलाल स्टेडियम से सेक्टर-38 तक सड़क निर्माण पर 1.55 करोड़ के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। इसके अलावा, वार्ड-21 में 12 पार्कों का नवीनीकरण व सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिस पर 1.95 करोड़ रुपये वार्ड-12 के धनवापुर में सामुदायिक केंद्र के निर्माण पर 2.40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वार्ड-19 में 10 पार्कों के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए 1.72 करोड़ रुपये किए जाएंगे। वहीं, वार्ड-16 में 11 पार्कों का नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इस पर 1.52 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
इनके टेंडर हुए स्वीकृत
बैठक में जिन 6 विकास कार्यों के टेंडर अलॉटमेंट को मंजूरी दी गई, उनमें गुरुग्राम गांव में ओल्ड एज होम के पुनर्निर्माण के लिए 1.73 करोड़ रुपयेे, वार्ड-23 में पेयजल आपूर्ति के उन्नयन के लिए 1.55 करोड़, गांव समसपुर में हरीजन चौपाल के निर्माण के लिए 1.91 करोड़ रुपये, राजीव कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति एवं सीवरेज सुविधाओं के लिए 2.16 करोड़ रुपये, गांव नाथूपुर में खेल सुविधाओं के लिए 2.34 करोड़ रुपये एवं 1.49 करोड़ रुपये के टेंडर शामिल हैं। इसके अलावा, गांव हरसरू स्थित पतराम कॉलोनी में सीवर लाइन के कार्य की राशि को 73.78 लाख से बढ़ाकर 1.54 करोड़ रुपये और गांव नरसिंहपुर में मंदिर निर्माण राशि में 32 लाख रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें