गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्दालय ने यूजी, पीजी और इंटीग्रेटेड प्रोग्राम के लिए दिसंबर 2025 की परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। डेट शीट के अनुसार परीक्षाएं सुबह और शाम दोनों सत्रों में आयोजित की जाएंगी। सुबह की परीक्षा का समय 9:30 बजे से 12:30 बजे तक और शाम की परीक्षा का समय 2 बजे से 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। विवि ने सभी परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड और बिल्डिंग नोटिस के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से पत्र जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि परीक्षार्थी उत्तर-पुस्तिका और प्रश्नपत्र प्राप्त करने के बाद उसे ध्यानपूर्वक जांच लें और यदि कोई त्रुटि हो तो तुरंत केंद्र अधीक्षक को सूचित करें। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सख्ती से प्रतिबंधित रहेंगे। छात्रों को निर्धारित उत्तर पुस्तिका के अतिरिक्त कोई नई उत्तर-पुस्तिका नहीं दी जाएगी, इसलिए उत्तर सावधानीपूर्वक लिखने की सलाह दी गई है। संवाद