फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मार्केट में गंदगी से कारोबार हो रहा साफ

विज्ञापन
मनोज गुप्ता। सेक्टर-14 मार्केट वाली खबर के लिए
विज्ञापन
सेक्टर-14 मार्केट के कारोबारी बोले, 25 दिन से नहीं उठ रहा कूड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-14 की मुख्य मार्केट में पिछले करीब 25 दिन से कूड़ा न उठाए जाने के कारण स्थिति बेहद बदहाल हो चुकी है। बाजार में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों और उससे उठती दुर्गंध ने दुकानदारों, स्थानीय निवासियों और ग्राहकों का जीना मुहाल कर दिया है। गंदगी के इस आलम के चलते त्योहारों और खरीदारी के सीजन में भी ग्राहक बाजार में आने से कतरा रहे हैं।
व्यापारियों का कहना है कि ग्राहक हमेशा साफ-सुथरे माहौल में खरीदारी करना पसंद करते हैं, लेकिन यहां के हालात देखकर लोग बिना कुछ खरीदे ही वापस लौट रहे हैं। इससे स्थानीय कारोबार पूरी तरह ठप होने की कगार पर पहुंच गया है। संबंधित अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाने और शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद अब तक इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। कारोबारियों ने चेतावनी दी है कि यदि नगर निगम ने जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर नियमित रूप से कूड़ा उठाना शुरू नहीं किया, तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





बदबू के कारण दुकान पर बैठना हुआ मुश्किल



पिछले करीब 25 दिनों से बाजार में कूड़ा पड़ा हुआ है। दुकानों के सामने गंदगी होने से ग्राहक भी परेशान होते हैं। -राजेश वर्मा, दुकानदार


बाजार में ग्राहक खरीदारी करने आते हैं, लेकिन गंदगी देखकर वापस लौट जाते हैं। पहले की तुलना में ग्राहकों की संख्या कम हुई है। -मनोज गुप्ता, दुकानदार



दुकान के आसपास कूड़ा जमा रहने से पूरा दिन परेशानी में गुजरता है। बदबू और गंदगी के कारण दुकान पर बैठना भी मुश्किल हो गया है। - संजय शर्मा, दुकानदार


अगर कई सप्ताह तक कूड़ा नहीं उठेगा तो बाजार में ग्राहक कैसे आएंगे। जिम्मेदार विभाग को जल्द समस्या का समाधान करना चाहिए। - विकास वर्मा, कारोबारी

मनोज गुप्ता। सेक्टर-14 मार्केट वाली खबर के लिए

मनोज गुप्ता। सेक्टर-14 मार्केट वाली खबर के लिए

मनोज गुप्ता। सेक्टर-14 मार्केट वाली खबर के लिए

मनोज गुप्ता। सेक्टर-14 मार्केट वाली खबर के लिए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें