सिनेमाघरों में चलाया गया प्राण प्रतिष्ठा का लाइव,
100 रुपये टिकट के बावजूद हाउस फुल रहे
राेजी सिन्हा
गुरुग्राम। अयोध्या में हुई प्राण प्रतिष्ठा हॉलीवुड-बाॅलीवुड फिल्मों पर भी भारी पड़ी। कई सिनेमाघरों के प्रबंधकों ने अपने दिन के शो कैंसिल करके प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण किया। इसके लिए 100 रुपये टिकट रखा गया था, साथ में पॉपकाॅर्न फ्री दिए गए। प्राण प्रतिष्ठा के ज्यादातर शो हाउस फुल रहे।
शहर भर में आठ से ज्यादा पीवीआर आईनॉक्स में सुबह 11 बजे से प्राण-प्रतिष्ठा की लाइव स्क्रीनिंग दिखाई गई। पीवीआर आईनॉक्स की ओर से इस संबंध में पहले ही लोगों को सूचित कर दिया गया था। लोगों ने 100 रुपये की टिकट खरीद कर बड़े स्क्रीन पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की लाइव स्क्रीनिंग देखी।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की स्क्रीनिंग के चलते कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के शो कैंसिल किए गए। जानकारी के मुताबिक पीवीआर में पहला शो सुबह करीब 10 बजे, दूसरा करीब एक बजे, तीसरा करीब 4 बजे चलता है, परंतु रामलला स्क्रीनिंग के चलते इनमें से दस और दोपहर एक बजे वाले सभी शो कैंसिल हुए। जिन स्क्रीन पर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव नहीं दिखाया गया था, वहां दर्शक ही इक्का-दुक्का पहुंचे। ऐसे में खुद ही सिनेमाघरों के प्रबंधकों को अपने शो कैंसिल करने पड़े। इस समय पर्दें पर कैटरीना कैफ स्टारर मैरी क्रिसमस, हनुमान, मैं अटल हूं, राम मंदिर प्रकरण पर बनी फिल्म 695 प्रदर्शित की जा रही है।
-
सोसाइटियों-सेक्टरों में हुए भंडारे
सेक्टर-50 स्थित निर्वाणा कंट्री परिवार में त्रेहन ग्रुप द्वारा श्रीराम भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मथुरा के कलाकारों द्वारा मंत्रमुग्ध करने वाले भंजन, गणेश वंदना आदि की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। सबने मिलकर रामलला के जयकारे लगाए। इसी प्रकार न्यू गुरुग्राम की सोसाइटियों व सेक्टरों में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। सेक्टर- 92 स्थित सारे होम्स सोसाइटी, डीएलएफ-93, स्पेज- 93 सहित कई अन्य सोसाइटियों में भंडारे के साथ ही अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
रेवाड़ी। प्रभु श्रीराम की जयकार करते श्रद्धालु। संवाद
रेवाड़ी। प्रभु श्रीराम की जयकार करते श्रद्धालु। संवाद
रेवाड़ी। प्रभु श्रीराम की जयकार करते श्रद्धालु। संवाद
रेवाड़ी। प्रभु श्रीराम की जयकार करते श्रद्धालु। संवाद