फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल को लेकर विवाद के आधा दर्जन युवकों ने अहाता संचालक से की मारपीट, लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। राजीव चौक पर बने अहाते में बिल के विवाद पर आधा दर्जन युवकों ने अहाता संचालक से मारपीट कर 70 हजार रुपये व सोने की चैन लूटकर फरार हो गए। घटना बीते माह आठ अगस्त की है। अहाता संचालक की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराने पर बदमाश कुछ दिनों से लगातार अहाता संचालक को कॉल कर धमकियां दे रहे है। इस संबंध में शुक्रवार को अहाता संचालक की ओर से शिवाजी नगर थाना पुलिस में शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया। थाना प्रभारी के मुताबिक अहाते के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से भिवानी निवासी अंकुर पंवार मालिबू टाउन में किराये पर रहते है। राजीव चौक के पास शराब के ठेके के साथ उनका अहाता चलता है। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक आठ अगस्त को छह युवकों ने अहाता में शराब पी और उनका 3500 रुपये का बिल बना। लेकिन बिल का भुगतान करने के दौरान युवकों ने कहा कि बिल उनके द्वारा ज्यादा बना दिया गया है। इसी को लेकर विवाद शुरू हो गया और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान 70 हजार रुपये और एक सोने की चेन लूट कर फरार हो गए। यह पूरा मामला अहाते में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के एक महीने बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें