फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शो रूम और ट्रांसपोर्ट कंपनी में भीषण आग

विज्ञापन
सोहना चौक स्थित जामा मस्जिद के पास हार्डवेयर की दुकान मे लगी आग को बुझाने का प्रयास करते हुए फायर ? - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। सदर बाजार के नजदीक सोहना चौक पर बड़ा बाजार में सुमित एंटर प्राइजेज हार्डवेयर के शोरूम में बुधवार देर शाम भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में शोरूम से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। जिसके कारण आसपास की आधा दर्जन दुकानें और एक तीन मंजिला मकान में भी आग पहुंच गई । आग के कारण आसपास के इलाके में धुएं का गुबार छा गया। मौके पर गुरुग्राम सहित आसपास के जिले से फायर ब्रिगेड की एक दर्जन से अधिक गाड़ियां पहुंच गईं। फिर भी देर रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग लगने से दीपक ट्रेडिंग की प्लाई वुड का शो रूम भी पूरी तरह से जल गया। निकटवर्ती मोदी ट्रांसपोर्ट कंपनी भी आग की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब सात बजे जामा मस्जिद के सामने हार्डवेयर एवं पेंट के शोरूम ने बिजली के पोल पर हुए शॉर्ट सर्किट से आग पकड़ ली। कुछ ही देर में मौके पर दमकल विभाग की एक के बाद दर्जन भर गाड़ियां पहुंच गई। देर रात तक दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे। इस बीच आसपास की दुकानों ने भी आग पकड़ ली। इस हादसे में दोनों शोरूम का सामान जलकर खाक हो गया। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट कंपनी में भी काफी सामान जल गया। शो रूम के बाहर खड़े कई वाहनों को भी क्षति हुई है।
आग लगने का कारण शोरूम के सामने लगे बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। जबकि प्रशासनिक अधिकारियों ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं की है। अफसरों का कहना है कि इस मामले में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन

आग को देख सहम गए लोग
शाम के समय बाजार में खरीदारी को आए लोग इतनी बड़ी आग की घटना को देख सहम गए। दमकलकर्मी लोगों से आग के स्थान से दूरी बनाए रखने की अपील करते रहे।
कई धमाके हुए
शाम सात बजे से देर रात आग की घटना के शो रूम और ट्रांसपोर्ट कंपनी के अंदर से तेज आवाज में धमाके भी हुए। इस दौरान आग गोले के रूप में बाहर सड़क पर भी गिरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें