फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बेरोजगारी भत्ता के लिए तीस नवंबर तक आवेदन आमंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
- आवेदन करने के लिए प्रार्थी रोजगार विभाग में तीन वर्ष से होना चाहिए पंजीकृत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिला रोजगार अधिकारी श्याम सुंदर रावत ने बताया कि रोजगार विभाग हरियाणा एक नवंबर 2025 से बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर रहा है। इस योजना के अंतर्गत 21 से 35 वर्ष के सभी पात्र बेरोजगार युवा रोजगार विभाग की वेबसाइट www.hrex.gov.in पर बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तीस नवंबर है। इस योजना के लिए आवेदन करने वाला प्रार्थी कम से कम तीन वर्ष से रोजगार विभाग में पंजीकृत होना चाहिए एवं प्रार्थी की शैक्षणिक योग्यता कम से कम 12 वीं उत्तीर्ण होनी चाहिए। प्रार्थी की पारिवारिक आय तीन लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। वह किसी भी प्रकार के रोजगार, स्व रोजगार या विद्यार्थी नहीं होना चाहिए। इस योजना के अंतर्गत बारहवीं पास लाभार्थियों को 1200 रुपये तथा स्नातक / स्नातकोत्तर को 2000 रुपये प्रति माह प्रदान किए जाते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए प्रार्थी विभाग की वेबसाइट www.hrex.gov.in या जिला में रोजगार कार्यालय नूंह या अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें