फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नाले की सफाई के दौरान मिला भ्रूण, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-38 में सीवर की सफाई के दौरान भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। भ्रूण को बाहर निकालने के बाद सफाईकर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस ने नगर निगम के सुपरवाइजर की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार चरखी दादरी निवासी अशोक शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नगर निगम गुरुग्राम में बतौर सुपरवाइजर कार्यरत है। उसके पास सीवर सफाई का काम है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सेक्टर-38 में सीवर सफाई करने का काम चल रहा था। सफाई के दौरान सीवर में एक कपड़े में लिपटा हुआ भ्रूण मिला। जो करीब 3 महीने का था। जिसके बारे में आस-पास कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास भ्रूण के बारे में पता किया। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें