पलवल। जिले की समाजसेवी संस्था श्री वैश्य अग्रवाल सभा की महिला इकाई द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन धूम धाम से किया जाएगा। इसका उद्घाटन हरियाणा बाल कल्याण परिषद की मानद सचिव सुषमा गुप्ता उद्घाटन करेंगीं। जबकि पलवल की एसडीएम ज्योति और जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा समारोह में विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। यह जानकारी महिला इकाई की संयोजक कविता मंगला ने दी। कार्यक्रम का आयोजन नव निर्मित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ओमेक्स हाईट्स के पीछे, फेज-1, ओमेक्स सिटी में दोपहर 12:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक किया जाएगा। सभी प्रतिभागी महिलाएं जयपुरी, बंधेज साड़ी, लहंगा (सभी रंग) या हरी साड़ी लहंगा पहन कर आएंगीं। इसके अलावा सभी बहनों को मेहंदी लगा कर भी आना होगा तथा सभी सखियों को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गेम्सज में भी भाग लेना भी जरूरी होगा। संवाद