फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फिरोजपुर झिरका डिस्ट्रीब्यूटरी टूटी, घरों और खेतों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
10 एकड़ फसल डूबी, डेढ़ माह में दूसरी बार टूटा नहर का हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। उपमंडल के गांव पिपरौली से गुजर रही फिरोजपुर झिरका डिस्ट्रीब्यूटरी नहर शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे अचानक टूट गई। नहर टूटने से बड़ी मात्रा में पानी गांव की ओर बह निकला। देखते ही देखते कई घरों के आसपास तीन से चार फीट तक पानी भर गया। खेतों में पानी भरने से करीब 10 एकड़ फसल डूब गई। इससे ग्रामीणों को भारी नुकसान होने की आशंका है। इसी स्थान पर करीब डेढ़ महीने पहले भी नहर टूट चुकी है। ग्रामीण आजाद ने बताया कि रात में नहर टूटने की सूचना मिलते ही सरपंच ने प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। करीब दो से तीन घंटे बाद सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता मौके पर पहुंचे, लेकिन नहर को तत्काल बंद करने के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किया गया। इसके बाद सरपंच ने अपनी निजी जेसीबी से मिट्टी डलवा कर नहर के टूटे हिस्से को अस्थायी रूप से बंद कराया। ग्रामीण जुबेर ने बताया कि करीब दो माह पहले भी इसी स्थान पर नहर टूट गई थी। उनका आरोप है कि पीछे से अचानक अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण नहर पर दबाव बढ़ गया और वह टूट गई। सूचना मिलने पर थाना सदर पुन्हाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल एक जेसीबी और दो ट्रैक्टरों की मदद से नहर के टूटे हिस्से को बंद कर दिया गया है। सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता मुबस्सर खान ने बताया कि फिलहाल अस्थाई रूप से पानी को रोक दिया गया है। बरसात का मौसम समाप्त होने के बाद टूटे हिस्से का पक्का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें