फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तुम्हारे घर वालों ने दिया क्या': पति रोज मारता दहेज के लिए ताना, महिला इंजीनियर ने कमरे में फंदा लगा दी जान

Sat, 04 Jul 2026 08:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला इंजीनियर ने फंदा लगाकर जान दी। मृतका के परिजनों ने पति पर मारपीट और दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
महिला ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-93 स्थित एमआरजी बालकनी सोसाइटी निवासी महिला इंजीनियर ने शुक्रवार को कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर सेक्टर-93 चाैकी पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से घटपास्थल का निरीक्षण कराया। मृत महिला के मायकेवालों ने उसेके पति पर मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए है। शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ सेक्टर-10 थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन


मृत महिला की पहचान बांदा (उत्तर प्रदेश) के नरैनी गांव निवासी सुष्मिता विश्वकर्मा (30) के रूप में हुई है। मृत महिला के मायकेवालों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जनवरी 2024 में सुष्मिता की शादी लखनऊ के गोमतीनगर निवासी जयंत कुमार से हुई थी। दंपती निजी कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर थे। मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष सुष्मिता को कम दहेज लाने के लिए बार-बार प्रताड़ित करने के साथ ही मारपीट भी की जाती थी।

सुष्मिता (मृतका) ने इसकी शिकायत कई बार मायकेवालों से की थी। शादी के कुछ माह बाद दंपती गुरुग्राम आ गए और सेक्टर-93 स्थित एमआरजी बालकनी सोसाइटी में रहने लगे। दोनों गुरुग्राम की निजी कंपनियों में काम करते थे। आरोप है कि पति जयंत कुमार ने यहां भी सुष्मिता को कई बार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। शुक्रवार को दोनों में फिर से झगड़ा हो गया। इसके बाद सुष्मिता ने कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


दहेज हत्या मामले में पति जयंत कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई व जांच की जा रही है। शनिवार को मृत महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। - सुरेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, सेक्टर-93 पुलिस चौकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें