गुरुग्राम। इफ्को चौक के मैदान पर सोमवार को फील अलाइव और पहाड़ी प्लस के बीच 16 ओवर का क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें फील अलाइव ने पहाड़ी प्लस को 10 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर फील अलाइव ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फील अलाइव ने आठ विकेट खोकर 171 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पहाड़ी प्लस की टीम 7 विकेट खोकर 161 रन ही बना सकी और हार गई। फील अलाइव की ओर से विक्रम ने 48 रन और चंदन ने 57 रन बनाए। गेंदबाजी में गजेंद्र ने 3 विकेट और संदीप ने 2 विकेट झटके। पहाड़ी प्लस की ओर से संदीप ने 106 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। गेंदबाजी में रोहित ने 2 विकेट, चंदन ने एक और मनोज ने एक विकेट लिए। संवाद