गुरुग्राम। न्यू गुरुग्राम के सेक्टर 81/82-85/86 चौक (जय सिंह चौक) पर फ्लाईओवर के निर्माण के लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण शहर में जाम की समस्या दूर करने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर अंडरपास और फ्लाईओवर निर्माण की योजना पर काम कर रहा है। इसी के तहत सेक्टर 81/82-85/86 चौक पर फ्लाईओवर निर्माण की योजना है। जीएमडीए के अनुसार एजेंसी इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर रही है। इसके बन जाने से लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। ब्यूरो