फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गांव करमन में हुए जानलेवा हमले में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



होडल। क्राइम ब्रांच टीम ने गांव करमन में 20 जून को फायरिंग कर जानलेवा हमला में शामिल तीसरे आरोपी नीटू उर्फ रवि को गिरफ्तार किया हैं। टीम ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह के अनुसार, गांव करमन निवासी पीड़ित धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह खेती का काम करता है। 20 जून को वह अपने दोस्त मनोज के साथ कार में सीएनजी भरवाकर लाया था। इसी दौरान एक कार से गांव करमन निवासी डालचंद उर्फ डालू व गांव लीखी निवासी भोला पिस्टल लेकर उतरे। धर्मेंद्र ने खतरा भांपते हुए गाड़ी को गली की तरफ मोड़ दिया। डालचंद व भोला ने पिस्टल से चार-पांच राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन

होडल थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद समेत अज्ञात के विरुद्ध हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। 10 जुलाई को डालचंद उर्फ डालू व गांव लीखी गांव निवासी मोहित उर्फ भोला को गिरफ्तार कर रिमांड में लिया। प्रभारी ने बताया कि जांच अधिकारी ने वारदात में शामिल तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव रोहता पट्टी होडल निवासी नीटू उर्फ रवि के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें