फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। क्राइम ब्रांच होडल ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत एक आरोपी को देशी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई 17 दिसंबर 2025 को की गई। क्राइम ब्रांच होडल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि मुख्य सिपाही धर्मदेव के नेतृत्व में गठित टीम ने सूचना के आधार पर उजीना डरेन पर नाकाबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध व्यक्ति गौरव निवासी वार्ड नंबर चार, हसनपुर चौक के पास को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद की गई। आरोपी बरामद हथियार के संबंध में कोई भी वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद अवैध हथियार को कब्जे में लेकर संबंधित थाना होडल में आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें