118 युवाओं ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने का संकल्प लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला फाउंडेशन और एचसीआई अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एचसीआई अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पिता, पुत्र और पुत्री ने एक साथ रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर में 118 युवाओं ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने का संकल्प लिया। शिविर में सरजीत यादव, बेटी करिश्मा, बेटे शाहिल यादव ने एक साथ रक्तदान किया। शिविर में रक्तदाताओं का अस्पताल के निदेशक डॉ. पंकज बेनीवाल ने रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट भी दिए गए। कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष बीरबल सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल सैनी, महीपाल यादव, डॉ. विकास शर्मा, विजयपाल चौधरी, पार्षद रामबीर यादव, शिवचरण, हैप्पी, प्रेम, रानी, मोहित शर्मा एवं मंजीत मौजूद रहे।