फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तेज रफ्तार ऑटो पलटने से पिता की मौत, पुत्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक ऑटो छोड़कर फरार, पुलिस ने केस दर्ज किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो




गुरुग्राम। शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पुत्री घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे को अंजाम देकर चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ऑटो चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में यूपी के हरदोई निवासी पूजा ने कहा कि नाहरपुर में अपनी बहन लक्ष्मी से मिलने के लिए आई थी। वापसी के दौरान वह अपने पिता महेंद्र कुमार के साथ गुरुग्राम बस अड्डे के लिए ऑटो में सवार होकर जा रही थी।
विज्ञापन

चालक ऑटो को लापरवाही व तेज रफ्तार से चला रहा था। उसको बार-बार मना करने के बावजूद वह और रफ्तार बढ़ाने लगा। इसी बीच अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया। जिसमें वह और उसके पिता ऑटो के नीचे दब गए। वहीं हादसे को अंजाम देकर चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने उन्हें ऑटो के नीचे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां उसके पिता को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें