फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये लेकर बच्चे को सोसाइटी में काम पर लगा पिता फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। एक पिता ने खुद के इलाज के लिए स्टारवुड सोसाइटी में रहने वाली एक महिला से रुपये लिए और अपने आठ साल के बच्चे को उनके घर पर घरेलू कार्य के लिए लगा दिया। बाद में वह खुद फरार हो गया। सूचना मिलते ही चाइल्ड लाइन की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को छुड़ाया। बाद में सूचना सेक्टर-50 थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। लड़के को शेल्टर होम भेज दिया है।
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन समन्वयक दीपक, रुकमणि शर्मा व सहयोगी अनिल मिश्रा ने बताया कि सोसाइटी निवासियों ने उन्हें सूचना दी थी कि फ्लैट नंबर 12 में एक महिला ने 8 साल के बच्चे को घरेलू कामकाज के लिए रखा हुआ है। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची। टीम को देखकर महिला पहले बहाना बनाने लगी, लेकिन बाद में बच्चे के पिता द्वारा रुपये लेने की बात कही। चाइल्ड लाइन की टीम को देखकर सोसाइटी निवासी अन्य लोग भी मौके पर एकत्र हो गए जिन्होंने महिला पर गंभीर आरोप लगाए।
दीपक ने बताया कि लड़के ने करीब तीन महीने से घरेलू काम करने की बात बताई है। उसने किसी भी तरह की मारपीट किए जाने से इंकार किया है। इसकी शिकायत पुलिस को देने के साथ ही बच्चे को शेल्टर होम भेज दिया गया है। वहीं, सेक्टर-50 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। महिला ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि बच्चे का पिता बीमार है। उसने इलाज के लिए उनसे रुपये लेकर अपने बेटे को घरेलू कामकाज के लिए उनके घर छोड़ दिया। बच्चे को उनके पास छोड़ने के बाद से उसका पिता फरार है। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें