फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अरावली की हरियाली पर फार्म हाउसों का कब्जा, 10 जगहों पर अवैध निर्माण का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोहना। अरावली की पहाड़ियों में हरियाली और वन्यजीवों के अस्तित्व पर फार्म हाउसों का विस्तार भारी पड़ रहा है। पहाड़ी क्षेत्र में जमीन को समतल करने से लेकर पेड़ों की कटाई तक का खेल चल रहा है। नगर परिषद के सर्वे में ऐसे 10 फार्म हाउस सामने आए हैं, जहां अवैध निर्माण के साथ पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने की गतिविधियां भी पाई गई हैं। अब इन फार्म हाउसों पर प्रशासनिक कार्रवाई की तैयारी है।

नगर परिषद की टीम ने रायसीना से सटी अरावली पहाड़ी में सर्वे कर इन फार्म हाउसों को चिह्नित किया है। जांच में सामने आया कि निर्माण के लिए जमीन को समतल करने के नाम पर अवैध खनन किया गया और पेड़ों की कटाई भी की गई। परिषद ने सभी 10 फार्म हाउस मालिकों के यहां नोटिस चस्पा कर निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सात दिन के भीतर नोटिस का जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन



नोटिस के बाद भी निर्माण शुरू होने की आशंका
प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती कार्रवाई की निरंतरता बनाए रखना है। पहले भी नगर परिषद की सख्ती के बाद कुछ समय तक निर्माण गतिविधियां रुकती हैं, लेकिन माहौल शांत होते ही दोबारा काम शुरू होने की शिकायतें सामने आती हैं।
विज्ञापन


नगर परिषद अब कार्रवाई के लिए पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मांग कर रही है। कार्यकारी अभियंता महेंद्र सिंह ने बताया कि नोटिस दिए गए फार्म हाउसों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें