फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों व महंगाई के विरोध में सोमवार को धरना देंगे किसान

विज्ञापन
राजीव चौक स्थित कृषि कानून के विरोध मे बनाए गए धरना स्थल पर पेड़-पौधे लगाते संयुक्त किसान मोर्चा ? - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से राजीव चौक पर किसानों का धरना जारी है। वहीं, अब किसान आंदोलन को और आगे ले जाने पर भी जुट गए हैं। इसी क्रम में किसान कृषि कानूनों, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर धरना देंगे।
विज्ञापन

निजीकरण, पेट्रोल-डीजल तथा घरेलू गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में किसान गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक चार घंटे तक धरना देंगे। खास बात यह है कि किसान यूनियनों के आह्वान पर सभी रेलवे स्टेशनों पर धरना-प्रदर्शन होगा। इसको लेकर संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। मोर्चा के जिला अध्यक्ष संतोख सिंह ने बताया कि सोमवार को सुबह 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक यह प्रदर्शन किया जाएगा और केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की जाएगी। रविवार को धरना स्थल पर आंदोलन कर रहे किसानों ने पौधे लगाए।
इस मौके पर संतोख सिंह ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कोई अंकुश नहीं है और कीमतें आसमान छू रही है। घरेलू गैस की कीमतें पिछले दो माह में तेजी से बढ़ी हैं, जिससे आम आदमी के घर का बजट बिगड़ गया है। किसानों ने कहा कि जब तक तीनों कृषि कानूनों को रद्द नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। रविवार को धरना स्थल पर धर्मवीर राठी, योगेश्वर दहिया, पंजाब सिंह, फूल कुमार और रमेश दलाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें