पचगांव में जमीन अधिग्रहण के विरोध में 210 दिन से धरने पर बैठे हैं
मानेसर। पचगांव में 1128 एकड़ भूमि के अधिग्रहण को लेकर चार गांव कुकड़ोला, फाजिलवास, नैनवाल और सहरावन के किसानों द्वारा दिया जा रहा धरना सोमवार को 210वें दिन भी जारी रहा। समस्या को लेकर अब किसान आगामी दो-तीन दिन बाद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मिलेंगे। इस मामले में जजपा के जिला प्रधान श्योचंद सरपंच ने धरने पर बैठे लोगों को भरोसा दिलाया है कि उनकी मांगें रखने के लिए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मिलने का समय दिया है। सोमवार को धरने पर बैठे किसानों में आरसी, धर्मसिंह, हेमचंद्र नंबरदार, नवल नैनवाल और दिनेश पंडित आदि दर्जनों शामिल थे।