फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दमदमा मोड़ पर लगा जाम, फंसी स्कूली बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने मशक्कत करके खुलवाया
विज्ञापन

रेडलाइट का है अभाव
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। शहर के दमदमा मोड़ पर रेडलाइट नहीं होने के कारण सोमवार की दोपहर दो बजे जाम लग गया। जाम में वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। सर्विस रोड, दमदमा रोड और नूंह व गुरुग्राम रोड पर एक घंटा वाहन जाम में फंसे रहे। जाम में स्कूली बसें फंसने के कारण छोटे-छोटे बच्चों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


जाम लगने की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। ट्रैफिक पुलिसकर्मी का कहना है कि वाहन चालकों की लापरवाही व जल्दी निकलने के चक्कर की वजह से जाम लगा है। आए दिन जाम लगने को लेकर पहलवान सतबीर खटाना, व्यापार मंडल संघ के प्रधान मनोज राघव बजरंगी, पार्षद हरीश नंदा का कहना है कि कई बार एसडीएम सोहना को अवगत कराया है। लेकिन इस चौक पर रेडलाइट नहीं लग सकी है। सोहना के एसडीएम प्रदीप सिंह का कहना है कि विभाग को बोल दिया है। रेडलाइट सिग्नल लगाने के लिए पोल लग चुके हैं। जल्दी ही रेडलाइट शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें