संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव पचगांव के पास अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे 1128 एकड़ के किसानों ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मुलाकात कर मांगों को पूरा करने की अपील की। दुष्यंत चौटाला रविवार को गांव नौरंगपुर की वाटिका में एक विवाह समारोह में भाग लेने के लिए आए थे। यहां किसानों ने अपनी मांगों को विस्तार से बताया तथा जायज मांगों को पूरा करने की मांग की। किसानों की बातें सुनकर चौटाला ने किसानों को भरोसा दिया कि वे चंडीगढ़ आएं तथा अपनी मांगों को संबंधित अधिकारियों के सामने रखें ताकि सभी मांगों के समाधान का रास्ता साफ हो सके। इस अवसर पर रामकुमार सहरावन, सुरेन्द्र कुकड़ोला, मुकुटपाल नंबरदार कुकड़ोला, अजय सरपंच, तथा चंद्रशेखर पंडित आदि शामिल थे।