फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मल्टी स्टोरी पार्किंग में 206 कार और 190 बाइक हो सकेंगी खड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल में लोगों को मिल सकेगी सोहना चौक पर मल्टी स्टोरी पार्किंग की सुविधा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी में पार्किंग की समस्या से जूझ रहे लोगों को नए साल में मल्टी स्टोरी पार्किंग का तोहफा मिल सकता है। छह मंजिला पार्किंग का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। इसमें 206 कार और 190 बाइकों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। इसमें दुकानों का भी प्रावधान किया गया है। इसके निर्माण पर 54 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
शहर में पार्किंग की गंभीर समस्या है। सेक्टर को छोड़कर शहर में लोगों को वाहन पार्क करने के लिए भटकना पड़ता है। दूसरी ओर सदर बाजार में वाहन पार्क करने के लिए लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में नगर निगम ने दो साल पहले सदर बाजार के पास सोहना चौक पर मल्टी स्टोरी पार्किंग बनवाना शुरू किया था। अब मल्टी स्टोरी पार्किंग का भवन बनाकर तैयार है। करीब दस फीसदी काम शेष है। निगम की योजना है कि अगले साल जनवरी-फरवरी तक लोगों को मल्टी स्टोरी पार्किंग की सुविधा मिल जाए। नगर निगम के प्रवक्ता ने बताया कि 45 करोड़ की लागत से छह मंजिला मल्टी स्टोरी पार्किंग में 206 कार और 190 बाइक खड़ी हो सकेंगी। प्रवक्ता ने बताया कि काम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उनका कहना है कि इसके बनाने से ओल्ड रेलवे रोड से सदर बाजार आने वाले लोगों को वाहन पार्क करने के लिए परेशान नहीं होना होगा। दूसरी ओर यातायात पुलिस ने भी सदर बाजार और आसपास के इलाकों में भीड़भाड़ कम करने के लिए सिविल लाइन्स इलाके में दो पार्किंग सुविधाएं विकसित करने का फैसला किया है। पुराने सिविल अस्पताल के एक हिस्से और शमा रेस्तरां के पास एक पुराने गुरुग्राम क्लब को सदर बाजार के आगंतुकों के लिए पार्किंग स्थल के रूप में अस्थायी रूप से बनाया गया है।
विज्ञापन


कमान सराय में का जल्द जारी होगा टेंडर
नगर निगम सोहना चौक के बाद महावीर चौक पर कमान सराय के पास भी मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने की योजना बना रहा है। पहले यहां पर जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि सरकार ने निर्णय लिया है कि उपलब्ध जमीन पर ही मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाई जाएगी। निगम आयुक्त पीसी मीणा ने मुख्य अभियंता को जल्द योजना सिरे चढ़ाने के निर्देश दिए हैं। योजना के अनुसार यहां पर मल्टी स्टोरी पार्किंग और दुकानों का प्रावधान किया जाएगा। इसके बनने के बाद सदर बाजार में दो पार्किंग स्थल बन जाएंगे। नगर निगम की योजना है कि इस कार्य को जल्द सिरे चढ़ाया जाए।
विज्ञापन

-
चांदनी चौक की तर्ज पर सदर बाजार होगा विकसित
साइबर सिटी का सबसे पुराना बाजार सदर बाजार है। यहां पर हर प्रकार का सामान उपलब्ध है। ऐसे में शहर के हर भाग से लोग यहां पर खरीदारी के लिए आते हैं। संकरी गलियां और अतिक्रमण होने से लोगों को परेशानी होती है। सरकार की योजना है कि मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने के बाद सदर बाजार को नो व्हीकल जोन बना दिया जाए। यहां पर चांदनी चौक जैसी सुविधा मिले। इसके लिए ई-रिक्शा संचालित करने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें