मानेसर। गुरुग्राम के कृषि विज्ञान केंद्र शिकोहपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 23वें कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सहयोग से एक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें 400 से अधिक किसानों, महिलाओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान किसानों को एफपीओ, प्राकृतिक खेती और ड्रोन की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने किसानों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. बिजय कुमार नंदा, आईसीएआर के संयुक्त निदेशक (प्रसार) डॉ. आर.एन. पडारिया और कृषि प्रसार विशेषज्ञ डॉ. गौरव पपनै ने अलग-अलग विषयों पर जानकारी साझा की। संवाद