फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सद्भावना यात्रा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

विज्ञापन
राजीव गांधी ज्योति सद्भावना यात्रा का कांग्रेस ग्रामीण कार्यालय पर किया गया स्वागत। स्त्रोत-पार
विज्ञापन
गुरुग्राम। राजीव गांधी ज्योति सद्भावना यात्रा का बुधवार को गुरुग्राम ग्रामीण कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यह यात्रा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की स्मृति और उनके सद्भावना संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहरी के अध्यक्ष वर्धन यादव और पंकज डावर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी अमर रहें और सद्भावना के समर्थन में नारे लगाए। ग्रामीण जिला अध्यक्ष वर्धन यादव ने कहा कि यह कोई साधारण यात्रा नहीं है। पिछले 35 वर्षों से तमिलनाडु के पेरंबदूर से दिल्ली तक यह यात्रा निरंतर सद्भावना और भाईचारे का संदेश दे रही है। पेरंबदूर वही स्थान है, जहां राजीव गांधी शहीद हुए थे। वहीं से पवित्र ज्योति लेकर देश में शांति, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश पहुंचाया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें