नूंह। हरियाणा सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए बागवानी क्षेत्र को तेजी से प्रोत्साहित कर रही है। इसी कड़ी में सब्जी, मशरूम और आधुनिक खेती तकनीकों पर विशेष अनुदान योजनाएं लागू की गई हैं, जिससे किसान पारंपरिक खेती से हटकर अधिक लाभकारी विकल्प अपना रहे हैं।
जिला उपायुक्त अखिल पिलानी के अनुसार, सब्जी खेती पर किसानों को 15,000 से 25,500 रुपये प्रति एकड़ तक सहायता दी जा रही है। बांस आधारित खेती पर 31,250 से 53,125 रुपये और आयरन स्टेकिंग तकनीक अपनाने पर 70,500 से 1,19,850 रुपये तक का अनुदान मिल रहा है। प्लास्टिक मल्चिंग के लिए भी 2 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से सहायता उपलब्ध है। मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए झोपड़ी निर्माण पर 22,500 से 25,500 रुपये तथा ट्रे पर 15,000 से 25,500 रुपये तक की आर्थिक मदद दी जा रही है। साथ ही बागवानी उपकरणों पर 40 से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जा रही है। संवाद