फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बाजरे को काला बताने पर किसानों में नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटौदी। नई अनाजमंडी जाटौली मंडी में बाजरे की खरीद शुरू होते ही खरीद एजेंसी ने बदरंग(काला)बताने से नाराज किसानों में रोष प्रकट किया। 23 सितंबर से बाजरा की खरीद शुरू होनी थी, लेकिन बुधवार से हो सकी। किसानों का कहना था कि खरीद एजेंसी बाजरा को बदरंग(काला)बताकर नहीं ले रही।
विज्ञापन


ततारपुर निवासी किसान हौशियार ने बताया कि बाजरा ठीक है लेकिन खरीद एजेंसी यह कहकर नहीं खरीद रही है कि बाजरा काला है। सरकार कह रही है कि बाजरे का एक-एक दाना लिया जाएगा लेकिन यहां एक भी ढेरी नहीं ली जा रही है। किसान रामबीर ने बताया कि बाजरा लेकर सुबह आ गए थे,पहले तो गेट पास दोपहर तीन बजे के बाद कटे है और बाजरा नहीं लिया जा रहा है। मार्केट कमेटी सचिव विपिन यादव ने बताया कि खरीद एजेंसी हरियाणा वेयर हाऊस द्वारा बाजरा खरीदा जा रहा है। सरकार के नियम के अनुसार बहुत कम बाजरे की ढेरियां पास हो पाई। पहले दिन 153 गेट पास जारी हुए। शाम तक 3992 क्विंटल बाजरे की आवक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें