गुरुग्राम। हरियाणा क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-27 में मंगलवार को फरीदाबाद ने गुड़गांव की टीम को चार विकेट से शिकस्त दी। चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम, लाहली के ग्राउंड-बी पर गुड़गांव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 218 रन बनाए। सिवाय मलिक ने 53, सक्षम यादव ने 41 और अथर्व यादव ने 40 रन नाए। फरीदाबाद की ओर से कार्तिक अधाना ने 4 और रुद्र भाटिया ने 3 विकेट झटके। जवाब में फरीदाबाद ने छह विकेट खोकर 49.3 ओवर में 223 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अभय सिंह ने 68 और विराट त्यागी ने 55 रन की पारी खेली।गुड़गांव की ओर से रौनक घोष ने 3 और भावेश यादव ने 2 विकेट हासिल किए। संवाद