फिरोजपुर झिरका। झिरका के अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन मनीष कुमार और आशीष मंडल का फिरोजपुर झिरका से स्थानांतरण होने के उपलक्ष्य में झिरका बार एसोसिएशन द्वारा विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान इसमें झिरका बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान मुसर्रत अली खान एडवोकेट, पूर्व प्रधान अल्ताफ खान नैय्यर आलम, कासिम एडवोकेट आदि ने उन्हें गुलदस्ता, मोमेंटो और शॉल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नय्यर आलम, हारून खान, मुकेश गोयल, शाहिद खान, अल्ताफ हुसैन पूर्व प्रधान मुस्तफा रानिका व अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद