फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़क हादसे में मौत पर परिजनों को मिलेगा 23 .98 लाख का मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच मार्च 2023 को स्काॅर्पियो चालक ने मोटरसाइकिल में मार दी थी टक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सूर्य प्रताप सिंह की मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण ने सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में 23.98 लाख रुपये का मुआवजा 7.5 फीसदी ब्याज दर से परिजनों को देने का फैसला सुनाया है।
जिला अलवर,राजस्थान निवासी याचिकाकर्ता कमरबी ने अपनी याचिका में बताया कि पांच मार्च 2023 को बेटा आरिफ गांव मकड़ोला जा रहा था। इसी दौरान स्काॅर्पियो चालक सचिन ठकरान निवासी सेक्टर 38 ने गांव धनकोट के पास मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी थी। जिस वजह से आरिफ की मौके पर मौत हो गई थी। यह मामला थाना राजेंद्रनगर में दर्ज किया गया था। अदालत ने अपने आदेश में 23.98 लाख का मुआवजा 7.5 फीसदी ब्याज दर से देने का आदेश दिया है। यह राशि गाड़ी मालिक सचिन ठकरान और बीमा कंपनी टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




10.58 लाख रुपये 7.5 फीसदी ब्याज के साथ मिलेगा
दूसरे मामले में सोहना निवासी ऊषा देवी ने अपनी याचिका में बताया कि 11 जुलाई 2020 को पति कंवल सिंह की स्कूटी में सोहना-पलवल रोड पर गलत दिशा से आ रहे ट्रक चालक नूंह निवासी हुकुमुद्दीन ने टक्कर मार दी। इस वजह से कंवल सिंह की मौके पर मौत हो गई थी। यह मामला थाना सोहना सिटी में दर्ज किया गया था। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद 10.58 लाख रुपये 7.5 फीसदी ब्याज दर से परिजनों को देने का आदेश दिया है। याचिकाकर्ता ने एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें